बुधवार, 31 अगस्त 2016

न्यू कल्चर -

*लडकी* :
पापा जी...
आपसे एक महत्वपूर्ण
बात करनी है...!

*पिता* :
बोलो बेटा .....?

*लडकी* :
" मैं एक लड़के से
प्यार करती हूँ
और
वह अमेरिका में रहता है ।

*पिता* :
" लेकिन बेटा...
तुम
इससे कहाँ मिली...? "

*लड़की* :
" WEBSITE पर
हमारी जन पहचान हुयी...।

FACEBOOK पर
हम दोनों दोस्त बने...।

SKYPE पर
उसने
मुझे propose किया

और

WHATSAPP पर
हमने दो महीने तक
प्यार की बाते की...!

*पिता* :
" ओह !! Really....?
तो
अब
TWITTER
पर  शादी करलो...!

FLIPKART से
बच्चे  मंगवालो...!

GMAIL से
रिसीव कर लो...!

और

finally
अगर
पति
पसंद नहीं आया तो ...?

OLX पे
बेच डालो !!!!!!!
~~~~~~> संकलित
सुप्रभात मित्रों -
आनेवाला "पल" और "कल" मंगलकारी हो ।

मंगलवार, 30 अगस्त 2016

संदेश -

मंदिर में दाना चुगकर चिड़िया,
               मस्जिद में पानी पीती है
मैंने सुना है राधा की चुनरी
               कोई सलमा बेगम सीती है
एक रफी था महफिल महफिल
                रघुपति राघव गाता था
एक प्रेमचंद बच्चों को
                 ईदगाह सुनाता था
कभी कन्हैया की महिमा गाता
                 रसखान सुनाई देता है
औरों  को दिखते होंगे
                 हिंदू,मुसलमा सिख, ईसाई
मुझे तो हर शख्स के भीतर       
              इंसान दिखाई देता है ॥
.              ~~~~~~> संकलित
सुप्रभात मित्रों -
आनेवाला "पल" और "कल"मंगलमयी हो ।

सोमवार, 29 अगस्त 2016

खट्टा /मिठा -

अमीर ने गरीब से पुछा ।
Kiss करना
मेहनत का काम है या मजा  ?
.
.
.
गरीब ने कहा -

जी साहब ,

जरूर  मजा ही होंगा । वर्ना मेहनत होती तो ये  काम भी आप लोग हमसे ही करवते

सुप्रभात मित्रों -
आनेवाला "पल" और "कल" मंगलमयी हो

शनिवार, 27 अगस्त 2016

माँ ~

माँ के दर्द  का सचित्र वर्णन

किसी ने  माँ से पुछा-

तेरा हँसता चेहरा उदास क्यूँ है ?
तेरी आँखों में प्यास क्यूँ हैं ?
जिसके पास तेरे लिए वक्त नहीं ?
फिर वही तेरे लिए "खास" क्यूँ  है ?

माँ का  जवाब*****

ओ मेरी आँखो का तारा है
ओ  मेरा राज-दुलारा   है ।

ओ  दुर रहे तो मेरी हँसी मुरझा जाती
ओ पास रहे तो मैँ प्यासी रह जाती ।

उसके पास मेरे लिए वक्त नहीं
यही  सोच कर मेरा दिल उदास है ।

पर वो मेरे बुढ़ापे की 'आश' है
इसीलिए वो मेरा  "खास"  है  ॥
           ~~~~~~> मनीष गौतम "मनु"
दिनांक २८/०८/२०१६

सुप्रभात मित्रों -
आने वाला  "पल" और "कल" मंगलमयी हो ��

मालीया~

मालीया  ने   "माल-लिया"    और    निकल    लिया         

बे  मौसम बारिश ने  किया  सब  कुछ  छिन्न-भिन्न फसलें    हुई   चौपट  किसानों    का  हुआ   बंटाधार   

अपनें    भी  जीवन  में  रंग ही  नहीं  जंग  ही  जंग  है       आय भी  है  कम  एक  कच्चा  घर है जो  बदरंग है    

कूद-कूद कर वानर  सेना  ने  अतंक  मचा दिया        और  घर  की कच्ची  छत का  कचूम्बर  बना दिया 

अब  घर  केअंदर हर  तरफ  पानी ही टपकता   है          मजबूरी  है  कमरे  में छतरी  तान  रहना पड़ता  है  

एक दिन  श्रीमती ने कहाऐसा कब  तक चलेगा             अजी  कच्ची  छत  पक्की  क्यों  नहीं  करवा  लेते        

अरे बैंक से लोन ले  लेकर लोग "मालीया"   हो गये             काश...! तुम  पक्के  घर  के मालिक  ही  बन जाते 

पत्नी के दिये  गये   गणित  को    हमने  हल  किया            और  झट, सवाल  हल  पत्नी  को  आवाज  लगाया          

अरी  सुनती  हो तुम्हारी  बैंकलोन    की  नसीहत            सर- आँखों  पर  जो अपने  लि बहुत ही  कारगर है                          

हम  बैंक जाकर लोन  का  आवेदन  शिघ्र  ही  देते  हैं           कच्ची  छत पक्की करने  सपना पूरा कर ही लेते हैं  

बैंक  पहुँचते   ही  नोटिस    बोर्ड    पर  नजर  टकराई  बोर्ड   पर लिखा  था  अभी  हम खुद  कंगाल   है  भाई 

'मालीया' ने  'माल'  लिया  और  निकल  लिया है           सारे  लाॅकर खाली करके  हमें कंगाल  बना  दिया  है  

अब  वापसी  हेतु 'मालीया'  से अनुनय कर रहे  हैं          पर उसने अनुनय-विनय  को  ठेगा  दिखा  दिया  है 

अपनी चालबाज़ी  से जबरदस्त  चूना लगा  दिया है           जालसाजी  के जाल में  हम  बुरी तरह फंस गयें  है 

अब  क्या  करें  क्या  न  करें कुछ  सुझता ही  नहीं  24घन्टे मालीया  ही दिखता  कोई  काम  होता नहीं  

हाथों  में  हाथ  धरे जब तक हम सड़क  पर  खड़े  हैं       तब  तक सभी  बैंक-लोन संबंधी सभी कार्य  बंद पड़े  है 

प्रिय ग्राहकों  सूचना  पढ़कर आप  निराश  मत होना        ग्राहकों  का  संतोष   ही   हमारा   परम   धन्य  है 

अधीर मत  होना  अपनी  शान्ति  को  बनाये   रखना        शान्ति  के साथ  खाना और शान्ति  के साथ  ही सोना ॥ 

                                   ~~~>मनीष गौतम "मनु" 

दिनांक-28/08/2016

मंगलवार, 23 अगस्त 2016

खरी बात~

न अफसर न उनकी अफसरशाही
न नौकर न नौकरों  की नौकरशाही
न पुलिस का डंडा न कोई हतकंडा
अमीर हो गरीब हो या कोई फकीर
राजा हो रंक हो या कोई भिखारी
जमाने के हर जमात पर-
              नाई का थप्पड़ भारी  ॥

फिर क्यों  अकड़ते हो क्यों  भड़कते हो ?

पानीदार को  पानी मार- मार कर

जोर का झटका धीरे से  लगा कर 

नाई ने पानीदार की सारी अकड़ उतारी

इसीलिए नाई का थप्पड़ सब पर भारी ॥

            ~~~~~~> मनीष गौतम "मनु"

गुरुवार, 18 अगस्त 2016

रक्षा बंधन

Ω रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ Ω

मेहंदी रोली कंगन का सिँगार नही होता'''

रक्षा बँधन भईया दूज का त्योहार नहीं होता''''

रह जाते है वो घर सूने आँगन बन कर''''

जिस घर मे बेटियों का अवतार नहीं होता'''

जन्म देने के लिए माँ चाहिये,
राखी बाँधने के लिए बहन चाहिये,
कहानी सुनाने के लिए दादी चाहिये,
जिद पूरी करने के लिए मौसी चाहिए,
खीर खिलाने के लिए मामी चाहये,
साथ निभाने के लिए पत्नी चाहिये,
पर यह सभी रिश्ते निभाने के लिए

बेटियां तो जिन्दा रहनी चाहये

घर आने पर दौड़ कर जो पास आये,
उसे कहते हैं बिटिया ।।

थक जाने पर प्यार से जो माथा सहलाए,
उसे कहते हैं बिटिया  ।।

"कल दिला देंगे" कहने पर जो मान जाये,
उसे कहते हैं बिटिया  ।।

हर रोज़ समय पर दवा की जो याद दिलाये,
उसे कहते हैं बिटिया  ।।

घर को मन से फूल सा जो सजाये, उसे कहते हैं बिटिया ।।

सहते हुए भी अपने दुख जो छुपा जाये,
उसे कहते हैं बिटिया  ।।

दूर जाने पर जो बहुत रुलाये,
उसे कहते हैं बिटिया ।।

पति की होकर भी पिता को जो ना भूल पाये,
उसे कहते हैं बिटिया  ।।

मीलों दूर होकर भी पास होने का जो एहसास दिलाये,
उसे कहते हैं बिटिया ।।

"अनमोल हीरा" जो कहलाये,
उसे कहते हैं बिटिया  ।।

अगर आप भी अपनी बेटी को प्यार करते हैं तो आप इसे अपने दोस्तों को अवश्य शेयर करें .

रक्षाबंधन की शुभकामनाये देश की सभी गौरव शाली बिटिया व उनके भाग्यशाली पापा और मम्मी  को जिन्होंने कम से कम एक बिटिया को दो कुल की रक्षा के लिए जन्म दिया ॥
.~~~~~~~~~~~~~~ जय हो

सोमवार, 15 अगस्त 2016

तुकड़े

मित्रों, ईश्वर "टूटी" हुई चीज़ों का इस्तेमाल कितनी ख़ूबसूरती से करता है ..,, जैसे .... बादल टूटने पर पानी की फुहार आती है ...... मिट्टी टूटने पर खेत का रुप लेती है.... फल के टूटने पर बीज अंकुरित हो जाता है ..... और बीज टूटने पर एक नये पौधे की संरचना होती है .... इसीलिये जब आप ख़ुद को टूटा हुआ महसूस करे तो समझ लिजिये ईश्वर आपका इस्तेमाल किसी बड़ी उपयोगिता के लिये करना चाहता है ।
इसीलिए सदैव प्रसन्न रहें और हँसते रहें
          
सुप्रभात मित्रों आने वाला "पल" और "कल" मंगलमयी हो ।

रविवार, 14 अगस्त 2016

अमर शहीदों को शत शत नमन

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अमर शहीदों को शत-शत नमन एवं सभी देशवासियों को आत्मिक हार्दिक बधाई ॥

चिट्ठी न कोई संदेश, जाने वह कौन सा देश
जहां तुम चले गए,  जहां तुम चले गए
इस दिल पे लगा के ठेस,जाने वह कौन सा देश जहां तुम चले गए, जहां तुम चले गए ॥

चिट्ठी न कोई संदेश.......

एक आह भरी होगी,  हमने ना सुनी होगी
जाते जाते तुमने,  आवाज तो दी ही होगी
हर वक्त यही है ग़म,उस वक्त कहां थे हम
कहां तुम चले गए, कहां तुम चल गये ॥

चिठ्ठी न कोई संदेश......

हर चीज़ पे अश्कों से, लिखा है तुम्हारा नाम
ये  रस्ते घर गलियां,तुम्हें कर न सके सलाम हाय दिल में रह गई बात,जल्दी से छुड़ा कर हाथ कहां तुम चले गए,कहां तुम चले गए ॥

चिट्ठी न कोई संदेश......

अब यादों के कांट, इस दिल में चुभते हैं
ना दर्द ठहरता है,ना आंसू रुकते हैं
तुम्हें ढूंढ रहा है प्यार हम कैसे करें इकरार
की हाँ तुम चले गए,की हाँ तुम चले गए ॥

चिट्ठी न कोई संदेश.....॥

भारत माता की जय
~~~~~~~~ Ω जय हिन्द Ω

शनिवार, 13 अगस्त 2016

राष्ट्रगान ~

सूप्रभात मित्रों  ।
जानिए क्या है जन गण मन...का मतलब..
शब्द =अंग्रेजी अर्थ= हिंदी पर्यायवाची

जन= People= लोग
गण= Group= समूह
मन= Mind = दिमाग
अधिनायक= Leader= नेता
जय हे= Victory= जीत
भारत= India= भारत
भाग्य= Destiny= किस्मत
जय हे= Victory= जीत
भारत= India= भारत
भाग्य= Destiny= किस्मत
विधाता= Disposer= ऊपरवाला
पंजाब= Punjab= पंजाब
सिंधु= Sindhu =सिंधु
गुजरात= Gujarat= गुजरात
मराठा= Maratha= मराठा (महाराष्ट्र)
द्रविण= South= दक्षिण
उत्कल= Orissa= उड़िसा
बंगा= Bengal= बंगाल
विंध्य= Vindhyas= विन्धयाचल
हिमाचल= Himalay= हिमालय
यमुना= Yamuna = यमुना
गंगा= Ganges = गंगा
उच्छलय= Moving= गतिमान
जलधि= Ocean = समुद्र
तरंगा= Waves = लहरें ( धाराएं)
तब = Your = तुम्हारा
शुभ = Auspicious = मंगल
नामे = name = नाम
जागे= Awaken = जागो
तब = Your = तुम्हारा
शुभ = Auspicious = मंगल
आशीष= Blessings = आशीर्वाद
मांगे = Ask = पूछो
गाहे = Gaahe = गाओ
तब = Your = तुम्हारी
जय = Victory = जीत
गाथा = Song = गीत
जन = People = लोग
गण = Group = समूह
मंगल = Fortune = भाग्य
दायक = Giver = दाता
जय हे = Victory Be = जीत
भारत = India = हिंदुस्तान
भाग्य = Destiny = किस्मत
विधाता = Dispenser= ऊपरवाला
जय हे, जय हे, जय हे, जय जय जय जय हे.= Victory,
Victory, Victory, Victory Forever =
विजय, विजय, विजय, विजय हमेशा के लिए ...
जय हिंद = JAIHIND.