मंगलवार, 14 अप्रैल 2015

ये ऩजर का नजराना...

                   कभी इतराना  // कभी  इठलाना           कभी मचलना//कभी मचलाना                                  

                      कभी हँसना // कभी हँसाना                कभी रोना// कभी रुलाना            

कभी नजर से गिराना / /कभी नजर से उठाना                 कभी नजर से भगाना / /कभी नजर से बुलाना 

           कभी निशाना लगाना/ /कभी निशाना बनाना                   नजरों का ये नजराना बड़ा अच्छा लगता है....¢

                        ~~~~~~> मनीष गौतम "मनु"

शुभ संध्या मित्रों आनें वाला "पल"और "कल" मंगलमय हो.

मौसम बेदर्दी हो गया........!!

हे इन्द्र देव रहम कीजिए.....

मौसम बे दर्दी हो गया बेमौसम बरसात  ने की
फसले  चौपट किसानों का तो बेड़गर्ग हो गया

अब  अपना  भी हाल-ऐ- दिल कुछ ऐसा की      
ऑखे  हुई अधिर  , मन "मयुर लंगड़ा" हो गया 

टल रही  है 'नई '  मुलाकात लगातार" उनसे " 
सारे सपनें भिगों गया अब बदन में  सिर्फ है

सिरहन  ठण्ड की  "उनके" बिना  मै  भी 
किसान की  तरह  अब  "झण्ड"  हो गया...!!

                           ~~~~~> मनीष गौतम "मनु"

सुप्रभात मित्रों आने वाला "पल" और "कल" मंगलमय हो ......

सोमवार, 13 अप्रैल 2015

_/\_/\_ ईश्वर प्रेम _/\_/\_

सच कहे ईश्वर प्रेम का भूखा है  |  हमारे आडम्बर मात्र दिखावा हैं  |  मैं समझता हूँ हमारे पड़ोसी, हमारे परीचित और हमारा परिवार भूखा न  रहे  किसी परेशानी में न रहें  |

इनसे सामाजिक प्रेम और आत्मिय लगाव   ही ईश्वरीय पूजा है |
जय जय श्री राम जय जय श्री राम जय जय श्री राम .....

_/\_/\_सुप्रभात  मित्रों _/\_/\_

आने वाला  " पल" और "कल" मंगलमय  हो .....|

मेरे सपनें

अक्सर तुम .... 
ये श्रृँगार लिए मेरे सपनों में  रोज "ज्वार -भाटे" की तरह आया करती हो, जैसे ही मैं आँखें खोलूं तुम मेरे अतीत में चली जाया करती हो ......

बस   फिर  रहतीं  हैं  मेरे  पास तुम्हारी मुस्कुराहटों की ओ......खनखनाहटें भरी यादों की यादें इसके बाद न कोई तुम्हारी आने की आहटें.... न.  तुमसे    मिलने      वाली चाहतें.......

इन्ही भावनाओ के लिए मैं तरस जाता हूँ पर क्या करुँ मै तुम्हें  रोज सपनो में ही "ज्वार -भाटे" की  तरह...... केवल   मुस्कुराते  हुए ही देख पाता हूँ | और अच्युत,पारिजात से बंधा तुम्हारे सपनो में मैं फिर खो जाता हूँ......  

शुभसंध्या मित्रों आने वाला  पल और कल मंगलमय हो
                               ~~~~~>मनीष गौतम "मनु"

सुप्रभात

रात देखा जो सपने उन्हें साकार करना है.! सुबह की  रौशनी मैं उन्हे आकार देना है ! लक्ष को   पाना  है आत्मविश्वास से  ! इन्ही आशाओं के साथ..........

आप सभी मित्रों को राम राम भी  तो कहना है.....

सुप्रभात मित्रों आने वाला पल और कल मंगलमय हो...

रविवार, 12 अप्रैल 2015

आवश्यक सूचना खूद S M S करें लिंक से जुड़ें..

आधार नम्बर को   वोटर  आई. डी. से  लिंक करने की प्रक्रिया आप भी कर सकते है आईये जाने.......

मित्रों आप अपने मोबाईल में इस तरह  लिखे..
ECILINK टाइप करें केपिटल में  एक स्पेस दें ओटर कार्ड नम्बर डालें  (नोट :-ओटर कार्ड  में अंग्रेजी के अक्षर और अंक साथ में होते हैं जैसे:-HSB019903 डालें )  एक स्पेस दें  आधार नम्बर डाले (नोट:- केवल 12अंक)  और 51969 पर भेज  दें |
लिंक जुड़ जाने पर तुरंत सक्सेसफुल  लिखा मेसेज आता है तो समझे प्रक्रिया पूरी | कहीं जाने की जरुरत नहीं | यदि मेसेज  नहीं आता  | तो अपने निकट के मतदान केन्द्र  में बी. एल. ओ. से सम्पर्क करें या अपनें तहसिल या जिला निर्वाचन कार्यालय  में ओटर कार्ड, आधार कार्ड  और मो. नम्बर ले के जायें !
एक उदाहरण :-
ECILINK HSB019903 453278094149

(नोट:-कृपया लिखे नम्बरों का इस्तेमाल न करें अपना ओटर कार्ड नम्बर और आधार नम्बर ही टाइप करे और भेजें.)
शुभकामनाओं सहित शुभ संध्या मित्रों....

आनें वाला  "पल" और "कल" मंगलमय हो....

गुरुवार, 9 अप्रैल 2015

ऩई सुबह नई खबर .......

मतदाता सूची से लिंक होगा आधार कार्ड का नंबर..!

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर फोटो मतदाता सूची के शुद्धीकरण और सत्यापन के लिए नेशनल इलेक्टोरल प्यूरीफिकेशन और अथेंटिकेशन प्रोग्राम शुरू किया गया है। यह प्रोग्राम 3 मार्च से शुरू हो चुका है। इसके तहत मतदाता सूची से आधार कार्ड के नंबर लिंक किए जा रहे हैं।

मतदाता सूची को पूरी तरह से त्रुटि रहित और डुप्लीकेट प्रविष्टि रहित बनाया जाना है ताकि चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष हो सकें। इसके लिए ईपिक नंबर को आधार नंबर से लिंक कराने की सुविधा भी भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दी गई है। इसके लिए मतदाता अपने क्षेत्र के बूथ लेबल अधिकारी से संपर्क कर उसे अपना नाम, आधार नंबर, मोबाइल नंबर और ई-मेल एड्रेस के साथ उपलब्ध करा सकता है।

साथ ही मतदाता अपनी वेबसाइट के माध्यम से भी अपने आधार कार्ड नंबर को मतदाता सूची से लिंक करा सकते हैं। मतदाता स्वंय भी आधार कार्ड नंबर और मोबाइल नंबर की जानकारी अपने मतदाता परिचय पत्र से लिंक कर सकता है।

निर्धारित फार्मेट में भरकर देना होगी जानकारी

तहसील से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य कॉल सेंटर 1950 पर कॉल कर या 51969 पर एसएमएस कर मतदाता अपने आधार नंबर और मोबाइल नंबर की जानकारी अपने मतदाता परिचय पत्र से लिंक करा सकता है। निर्वाचक इपिक और आधार कार्ड की प्रतिलिपि के साथ निर्धारित फार्मेट में विवरण भर कर देना होगा।

अपने विधानसभा क्षेत्र में स्थापित मतदाता सुविधा केंद्रों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालयों और जिला निर्वाचन कार्यालय में मतदाताओं को यह सुविधा दी गई है।

इस हेतु आपके नजदिकी मतदान केन्द्र पर विशेष अभियान शिविर लगाने की तिथियाँ  निम्नलिखित है --12/4/2015 ~ 24/5/2015 ~21/6/2015
इन तिथियों में अथवा ऊपर बताये गये तरिकों से आप अपना ओवर आई डी आधार से लिंक अवश्य करवायें ! जनहित में जारी !
सुप्रभात मित्रों................
आने वाला "पल" और "कल" मंगलमय हो.........